One arrested with country made pistol and cartridges-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशी कट्टा व कारतूस सहित एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 21 जनवरी 2024 6:12 PM (IST)
देशी कट्टा व कारतूस सहित एक गिरफ्तार
दौसा। अयोध्या प्रतिष्ठा को लेकर जिले में कड़ी चौकसी बरत रही सलेमपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जने को देशी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह ने बताया कि श्रवण बावरिया को एक देशी कट्टा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति जलालपुर बाग सलेमपुर में खेतों की तरफ से रोड पर चढता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस खेतों की तरफ तेजी से भागने लगा। जिसका पीछा कर पकड़ लिया। भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नही दे सका। जांच की तो देशी कट्टा व कारतूस मिला। उसने अपना नाम श्रवण पुत्र हनुमान जाति बावरिया उम्र 23 साल निवासी डागरू की ढाणी तन महला थाना मौजमाबाद जिला दूदू बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement