On the problem of note ban government has been mislead- Congress Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबन्दी की समस्या के समाधान पर दिग्भ्रमित कर रही सरकार- कांग्रेस

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 7:05 PM (IST)
नोटबन्दी की समस्या के समाधान पर दिग्भ्रमित कर रही सरकार- कांग्रेस
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव पाठक ने कहा कि प्रदेश में ए0टी0एम0 व बैंकों में तोड़-फोड़ से अराजकता का माहौल बढ़ता जा रहा है। मुद्रा की समुचित उपलब्धता न होने के कारण प्रदेश के अधिकांश बैंकों में ‘‘कैश उपलब्ध नहीं’’ का बोर्ड लगा रखा है, जिससे आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्री पाठक ने कहा कि इधर प्रदेश सरकार चुनावी हड़बड़ी में आने वाले 2-3 महीनों बाद जनता के लिए उपलब्ध होने वाले निर्माण कार्यो का आधा-अधूरा लोकार्पण कर अपने हाथों खुद ताली बजाने के कार्य में व्यस्त है। श्री पाठक ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों द्वारा जनता को नादान समझते हुए जिस तरह की अव्यवस्था फैलाई जा रही है उसका इन दलों को 2017 के चुनाव में खामियाजा अवश्य भुगतना पड़ेगा। श्री पाठक ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि वे जनता की समस्याओं को देखते हुए इनके हल के लिए कोई ठोस कदम उठायें अन्यथा कंाग्रेस पार्टी को मजबूर हो कर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सड़कों पर उतरना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों की होगी।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement