On the first day the steamer was poor, waiting for hours to stand in the sun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहले दिन स्टीमर खराब,घंटो धूप मे ख़ड़े होकर किया इंतजार

khaskhabar.com: सोमवार, 18 जून 2018 8:36 PM (IST)
पहले दिन स्टीमर खराब,घंटो धूप मे ख़ड़े होकर किया इंतजार
करौली। जिले के मण्डरायल उपखण्ड स्थित चम्बल नदी के राजघाट पर 16 जून को ड्रमों का अस्थाई पुल हटाने के बाद दूसरी पार मध्यप्रदेश की सीमा मे जाने के लिए स्टीमर संचालन शुरू हो गया है। लेकिन पहले ही दिन स्टीमर खराब होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा । मंडरायल से एमपी सीमा मे जाने के लिए चम्बल नदी पर ड्रामो के अस्थाई पुल की 15 अक्टूबर से 15 जून तक की अवधि रहती है। जिसके बाद इस अस्थाई पुल को खोल दिया जाता है। और स्टीमर के माध्यम से लोग दूसरी पार जाते है। लेकिन आज पहले ही दिन स्टीमर के खराब होने से लोगो को काफी समय तक धूप मे इंतजार करना पड़ा।जिसके बाद दोबारा स्टीमर संचालन बहाल हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement