Advertisement
150 साल पूरे होने पर हरियाणा विधानसभा में गूंजा वंदे मातरम् गीत

इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण ने अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का संदेश पढ़ते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, श्रद्धा और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को पंख दिए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस गीत के शब्द ‘सुजलाम् सुफलाम् मलयज शीतलाम्’ भारत की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति का भाव प्रकट करते हैं। वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ा और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाया। राम नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की धरती ने भी इस गीत की भावना को कर्म में उतारा है। यहां के वीरों, किसानों और युवाओं ने देश की एकता और विकास की मिसाल पेश की है।
विधान सभा की गैलरी में सजे स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र इस देशभक्ति की भावना के साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि आज जब देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब वंदे मातरम् का उद्घोष हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। यह गीत याद दिलाता है कि मातृभूमि की सेवा ही सर्वोच्च धर्म है। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


