Om Prakash Singh UP New DGP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओम प्रकाश सिंह यूपी के नए डीजीपी, सुलखान सिंह की लेंगे जगह

khaskhabar.com: रविवार, 31 दिसम्बर 2017 4:19 PM (IST)
ओम
प्रकाश सिंह यूपी के नए डीजीपी, सुलखान सिंह की लेंगे जगह
लखनऊ। नए साल के साथ ही यूपी को नया डीजीपी को मिलने वाला है। तमाम अटकलों के बाद सीएम योगी ने ओपी सिंह के नाम पर आज मुहर लगा दी है। दरअसल डीजीपी सुलखान सिंह कार्यकाल आज खत्म हो गया है और उनके रिटायरमेंट की तारीख पर ही ये फैसला ले लिया गया है। हालांकि रेस में कई और नाम भी शामिल थे। आपको बता दें कि ओम प्रकाश सिंह 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।पहले प्रवीण सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था। इससे पहले IPS ओपी सिंह CISF में डीजी के पद पर थे। माना जा रहा है कि ओपी सिंह करीब ढ़ाई साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement