Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने किया सीएम योगी के 'रामराज्य' बयान का समर्थन, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत चुनावी राज्यों में अफसरों के तबादलों को लेकर भी अखिलेश यादव के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "अब अखिलेश यादव घूम-घूमकर प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। अब चुनाव अखिलेश यादव की बुद्धि से होगा या ममता बनर्जी की बुद्धि से होगा? चुनाव आयोग जहां समझ रहा है कि यहां निष्पक्ष चुनाव उन अधिकारियों के नेतृत्व में नहीं हो सकता है, वहां वह दूसरी व्यवस्था दे रहा है।"
फिल्म 'धुरंधर-2' में अतीक अहमद को आईएसआई एजेंट के रूप में दिखाए जाने पर सपा के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा, "फिल्म सरकार नहीं बनाती है। कलाकार फिल्मों को बनाते हैं और फिल्म कैसे चले उसी हिसाब से फिल्म का निर्माण करते हैं।"
अमीर ओबीसी, एससी और एसटी को आरक्षण से बाहर किए जाने की मांग का ओम प्रकाश राजभर ने समर्थन किया। उन्होंने कहा, "जो लोग आर्थिक आधार पर मजबूत हो चुके हैं, उन्हें आरक्षण से अलग किया जाए और जो कमजोर हैं, उन्हें आरक्षण की व्यवस्था दी जाए।"
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद में विवाद पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "वोट देने के बाद अलग-अलग आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा सकते हैं, लेकिन उन्हें पहले अपनी बात रखनी चाहिए थी। नामांकन से पहले या नामांकन के बाद उन्हें कहना चाहिए था कि कांग्रेस के नेताओं ने हमसे बात क्यों नहीं की। हम लोग वोट नहीं देंगे। इसीलिए चुनावों से पहले बात उठानी चाहिए थी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


