Old woman killed with sharp weapons in land dispute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ज़मीन के विवाद में धारदार हथियार से वृद्धा की हत्या

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 6:06 PM (IST)
ज़मीन के विवाद में धारदार हथियार से वृद्धा की हत्या
मिर्जापुर । जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के महेवा गांव में ज़मीन की विवाद को लेकर तेज़धार हथियार से वृद्धा की हत्या कर दी गई। वृद्धा के गर्दन पर गहरे चोंट के निशान मिले है। घरवालों ने विपक्षी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। एसपी ने भी घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। दोनों पक्ष में पूर्व में हुए गोलीकांड के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गयी थी। महेवा गांव के रामकिशुन और हीरालाल के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है। ज़मीन की विवाद में ही दस दिन पूर्व हीरालाल ने रामकिशन के लड़के धर्मेन्द्र पर फ़ायरिंग की था। इसके बाद से हीरालाल घर से फरार चल रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गयी थी। यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement