Old school party held Feyrval-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कन्या विद्यालय में फेयरवैल पार्टी का आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 09:36 AM (IST)
कन्या 
विद्यालय में फेयरवैल पार्टी का आयोजन
गुरुग्राम। शहर के जैकबपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं के लिए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आर्य समाज द्वारा हवन यज्ञ से शुभारंभ किया। उसके बाद विद्यार्थियों ने भगवान का ध्यान पूजा कर अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए भगवान की आराधना की। इस अवसर पर फेयरवैल पार्टी में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। इस अवसर पर फेयरवैल पार्टी पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा को उजागर किया। उसके बाद बच्चों ने गीत, सोलों डांस व ग्रुप डांस पेश कर उपस्थितजनों का समां बांधा। इसके पश्चात बच्चों ने लद्यु नाटिका के जरिए समाज में फैली दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या जैसी बुराईयों को दूर करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने अपने जलबे बिखेरे। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की प्राचार्य रमा शर्मा ने संयुक्त रूप में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पूरी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कोई भी शार्टकट नही होता तथा कड़ी मेहनत से ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके बोर्ड परीक्षाओं के लिए उन्हें अव्वल बने रहने पर शुभकामनाएं दी।
इसके साथ ही उन्होंने 12वीं के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे जहां ओर जिस क्षेत्र में जाने की कामना करते हैं उन्हें भगवान की कृपा से अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो। अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों के द्वारा छात्रों के भावभीनी कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement