old men murder, 1 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या, 1 गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 6:42 PM (IST)
बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या, 1 गिरफ्तार
बांदा । उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के भदेहदू गांव में जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग की उसके भतीजों ने बैट से पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि जमीनी विवाद में मंगलवार की सुबह बुजुर्ग रामदीन (65) की उसके भतीजों अरुण, अजय, विजय और संजय ने बैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बैट सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के बेटे कुलदीप ने बताया कि चचेरे भाइयों ने मामूली जमीन के विवाद में पिता की हत्या कर दी। इसके पहले पिता ने अपनी जान का खतरा बता कर पुलिस से मदद मांगी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement