Old man poisoned, condition critical-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वृद्ध ने जहर पिया, हालत गंभीर

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 12:10 PM (IST)
वृद्ध ने जहर पिया, हालत गंभीर
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव बडैहर में एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन वृद्ध को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बडैहर निवासी नरेंद्र ने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे लेकर ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़त को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement