Old enmity between two groups in the bloody battles, many wounded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 6:11 PM (IST)
पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, कई लोग घायल
नूंह । जिले के गवारका गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को दिन में दो पक्षों में जम कर झगड़ा हुआ है। इस झगड़े में कई लोग घायल हुए है। घायलों का उपचार शहीद हसन खां मेड़िकल कॉलेज में किया जा रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक गवारका गांव में शेर मोहम्मद और कासम के बीच पुरानी रंजिश पहले से ही बनी हुई थी। इस रंजिश ने बुधवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बुधवार दोपहर को शेर मोहम्मद अपने घर पर किसी बीमार को दवा दे रहा था की बाहर से शोर सुनाई दिया। शेर मोहम्मद जैसे ही बाहर निकला तो कासम पक्ष ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान कासम और शेर मोहम्मद गुट में जम कर झगड़ा हुआ । वहीं इस झगड़े को अन्य गांवों के लोगों ने समाप्त कराया। झगड़े में शेर मोहम्मद सहित जमशेद,फकरू,आलीम और कासम पक्ष के कासम,आबीद आदि को चोट लगी है। घायलों को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। स्थानीय पुलिस के जांच अधिकारी रविन्द्र कुमार ने झगड़ा और घायलों की पुष्टि करते हुए बताया की दोनों ओर से बयान लिए जा रहे है। मामले की जांच के बाद पुलिस की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़े : कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम यह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement