Ola-Uber driver on strike from today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं मिलेगी टैक्सी, क्योंकि ओला-उबर ड्राइवर आज से हड़ताल पर

khaskhabar.com: रविवार, 01 अप्रैल 2018 09:30 AM (IST)
नहीं मिलेगी टैक्सी, क्योंकि ओला-उबर ड्राइवर आज से हड़ताल पर
जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर टैक्सी ड्राइवर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पीपल्स ग्रीन असंगठित श्रमिक यूनियन की इकाई राजस्थान वाहन चालक संगठन के नेतृत्व में की जा रही है। हड़ताल से शहर में करीब 25 हजार कार टैक्सियों का संचालन नहीं हो पाएगा। किराए में कमिशन के नाम पर अधिक वसूली को लेकर शहर में ओला-उबर टैक्सियों का संचालन आज से ठप रहेगा। आज से ओला-उबर टैक्सियों के ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे। ड्राइवरों की हड़ताल से टैक्सियों में यात्रा करने वाले करीब 2 लाख यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पीपल्स ग्रीन असंगठित श्रमिक यूनियन की इकाई राजस्थान वाहन चालक संगठन के अध्यक्ष योगेश कुंतल ने बताया कि कंपनियां 100 रुपए में से 25 रुपए कमिशन ले रही है, जबकि कंपनी का केवल एप यूज होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement