Advertisement
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारी माइक्रो मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करें : अविनाश गहलोत

गहलोत ने छात्रवृत्ति, पेंशन, पालनहार, अंतरजातीय विवाह, नवजीवन, पालनहार, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग, दिव्यांग स्कूटी, सिलिकोसिस योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर निश्चित समयावधि में पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आवासीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों का बेहतरीन परिणाम रहा है, इसी तरह अन्य योजनाओं में भी सकारात्मक परिवर्तन आने अपेक्षित हैं।
बैठक में पिछले दिनों चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चिंतन शिविर में कई राज्यों से प्राप्त सुझावों पर भी अमल करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त नि:शक्तजन इकबाल खान एवं निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने पीपीटी के जरिए योजनाओं से जुड़ी प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक जेपी बैरवा, नसीम खान, श्रीमती रीना शर्मा, सूंडाराम मीणा, अशोक जांगिड़, अरविंद सैनी, चंद्रशेखर चौधरी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


