Officers should send reports of all kinds of damage caused in monsoon: DC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसून में होने वाले हर तरह के नुकसान की रिपोर्ट भेजें अधिकारी : डीसी

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2023 3:46 PM (IST)
मानसून में होने वाले हर तरह के नुकसान की रिपोर्ट भेजें अधिकारी : डीसी
हमीरपुर। मॉनसून सीजन के दौरान होने वाले सभी तरह के नुकसान की रिपोर्ट उपमंडल और ब्लॉक स्तर के अधिकारी शीघ्र प्रेषित करें। फील्ड से भेजी जाने वाले नुकसान की रिपोर्टों में एक भी मामला नहीं छूटना चाहिए। यह बात डीसी हेमराज बैरवा ने शनिवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मॉनसून सीजन में हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। डीसी ने कहा कि कई बार फील्ड से अधिकारी-कर्मचारी नुकसान के बड़े मामलों को ही रिपोर्ट करते हैं और छोटे-छोटे मामलों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहाकि वे इन सभी छोटे मामलों को भी रिपोर्ट में शामिल करें। डीसी ने बीडीओ को निर्देश दिए कि वे पंचायत सचिवों से भी विस्तृत रिपोर्ट तलब करें, ताकि नुकसान का कोई भी मामला न छूट सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी मामले का ऑनलाइन फॉरमेट में जिक्र नहीं है, तो उसे ऑफलाइन माध्यम से भी रिपोर्ट किया जा सकता है। इस अवसर पर एडीसी जितेंद्र सांजटा ने नुकसान के रिपोर्टिंग फॉरमेट और अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में एसडीएम मनीष कुमार सोनी, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता, सभी बीडीओ और अन्य अधिकारियों ने भी नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement