obsence talk to women be coastly for sub inspector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला से अश्लील बातें करना पड़ा सब इंस्पेक्टर को भारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 3:32 PM (IST)
महिला से अश्लील बातें करना पड़ा सब इंस्पेक्टर को भारी
यमुनानगर। एक महिला को अपने ही केस की आरटीआई लेना इतना महंगा पडा कि सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने ही महिला को आरटीआई देने से पहले अपने साथ घूमने की शर्त रख दी और अश्लील बाते भी की। जिसकी रिकार्डिंग महिला ने एसपी को सुनाई और एसपी ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी। जानकारी के अनुसार ज्योती मेहता इसके लिए महिला ने आरटीआई की मदद ली लेकिन उस पर भी जब कुछ नही हुआ तो ज्योती एस पी यमुनानगर से मिली जबकि एस पी ने मौके पर ही आरटीआई देने वाले सब इंस्पेक्टर को मौके पर बुला लिया और महिला का नंबर लेकर उसे पूरी जानकारी देने की बात कहीं। हालाकि सब इंस्पेक्टर ने अपना नंबर भी ज्योती मेहता को दे दिया। लेकिन जब ज्योती ने अपने केस का स्टेटस जानने के लिए सब इंस्पेक्टर से बात की तो सब इंस्पेक्टर ने महिला से अश्लील बातें की। यह बात महिला के फोन में रिकार्ड हो रही थी। इसके बाद एसपी ने रिकॉर्डिंग के आधार पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement