oath ceremony will be held on albert hall for the first time since independence in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर : आजादी के बाद पहली बार अल्बर्ट हॉल पर होगा शपथ ग्रहण समारोह

khaskhabar.com: सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 09:17 AM (IST)
जयपुर : आजादी के बाद पहली बार अल्बर्ट हॉल पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
जयपुर। आजादी के बाद राजस्थान में पहली बार राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में किसी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इससे पहले नई सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में ही होते रहे हैं। पिछली बार बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार ने जनपथ पर शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की थी। गहलोत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सुबह 10 बजे होगा। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आयोजित समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब 15 विपक्षी दलों के नेता भी आमंत्रित किए गए है। गहलोत सरकार का भी शपथ ग्रहण समारोह पहले जनपथ पर ही होना तय हुआ था. लेकिन पिछले दिनों हाईकोर्ट की ओर से जनपथ स्थित अम्बेडकर सर्किल के आसपास आयोजनों पर लगाई गई रोक को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट ने इस मसले पर शनिवार को लंबी सुनवाई के बाद सशर्त आयोजन की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने ट्रैफिक बाधित नहीं करने की शर्त लगाई थी। उसके बाद सरकार ने शाम को समारोह की जगह ही बदल दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement