Oath administered on the occasion of 15th National Voters Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में दिलाई शपथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 5:51 PM (IST)
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में दिलाई शपथ
जयपुर। 15वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने नगर निगम ग्रेटर के अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवाई। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने कार्मिकों को लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनायें रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवायी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement