nursing student suicide in jaipur, wrote a suicide note to donate organs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सिंग छात्रा ने दी जान, अंगदान करने का सुसाइड नोट लिखा

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 08:54 AM (IST)
नर्सिंग छात्रा ने दी जान, अंगदान करने का सुसाइड नोट लिखा
जयपुर। यहां मानसरोवर थाना इलाके में एक नर्सिंग छात्रा ने पीजी हॉस्टल के कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने सभी अंगों का दान करने के लिए लिखा था। परिजनों ने अंगदान से इनकार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद ले गए। पुलिस ने बताया कि फंदे से झूलती मिली टैगोर नर्सिंग कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अनामिका (19) पुत्री जगदीश चौधरी थी। अनामिका मानसरोवर में 80/220 में पीजी हॉस्टल में पिछले एक साल से रहकर पढ़ाई कर रही थी। अनामिका शनिवार रात को 11 बजे तक साथियों के साथ पढ़ाई कर अपने कमरे में आ गई थी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। रविवार को दोपहर तक अनामिका को नहीं देख हॉस्टल संचालक ने कमरे की खिडक़ी से देखा तो चुन्नी के फंदे के सहारे पंखे से झूलती दिखाई दी। संचालक ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा तो वह अकड़ा हुआ था। पुलिस का मानना है कि मौत को करीब दस घंटे का समय हो चुका था। कमरे की तलाशी ली तो एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत की कोई पुलिस जांच नहीं हो, उसके अंगों को जरूरतमंदों को दान कर दिया जाए। इसके अलावा आंखों को दान करने के लिए हॉस्टल में रहने वाली सहेली नंदनी के भाई के बारे में लिखा हुआ था। पुलिस ने नंदनी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह तो गांव है और आज ही लौटेगी। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement