Advertisement
नर्सों ने अपनी परवाह न करते हुए कोविड में लोगों की अच्छी देखभाल कीः विज

उल्लेखनीय है कि मॉडर्न नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल, जिन्हें लेडी विथ द लैंप के नाम से भी जाना जाता है उनके जन्मदिवस पर इंटरनेशनल नर्सेज डे मनाया जाता है। अंबाला शहर के फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल, स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की छात्राएं, एवं नर्सिंग स्टाफ हॉस्पिटल निदेशक डॉ. सुनील सादिक़ के नेतृत्व में अंबाला स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे। नर्सेज की उपयोगिता विषय पर एक भाव विभोर करती हुई लघु नाटिका प्रस्तुत की।
इस नाटिका की वहां उपस्थित सभी गणमान्य ने प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. शमीम सागर- पूर्व प्राचार्य क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग लुधियाना, प्राचार्या-फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से सम्मानित डॉ. इंदिरा डेनियल, स्कूल ऑफ़ नर्सिंग स्टाफ कु. पूनम, वर्जीनिया थॉमस, डॉली जॉनसन, सुखबिंदर, कृष्णा वर्मा इत्यादि भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


