NTPC Boiler Explosion: Workers protest at NTPC plant gate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NTPC के बाहर मजदूरों का हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 3:04 PM (IST)
NTPC के बाहर मजदूरों का हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार बॉयलर हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 26 हो गई है। वहीं कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर हालत में हैं। ज्ञातव्य है कि इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बीच मजदूर एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एनटीपीसी के बाहर मजदूर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए एनटीपीसी के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मजदूरों में काफी आक्रोश है। मजदूर इस हादसे मेें दोषियों पर कडी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि अब भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। साथा ही उनका कहना है कि उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके परिजनों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इस बीच आज राहुल गांधी अपना गुजरात दौररा बीच में छोडकर रायबरेली पहुंचे और अस्पतालों में जाकर घायलों से मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement