nsui president take the meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 5:36 PM (IST)
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक
नूंह। मेवात। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव ने रविवार को नूंह के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने मेवात के शिक्षास्तर को बढ़ाने की दिशा में कई शिक्षण संस्थाओं की नींव रखी थी। लेकिन मौजूदा सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसे लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच गंभीर चर्चा हुई। राहुल राव ने कहा कि पिछली सरकार ने पल्ला गांव में उर्दू यूनिवर्सिटी के रिजनल सेंटर और नगीना में एमडीयू यूनिवर्सिटी के रिजनल सेंटर की नींव रखी थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने इन्हें अधरझूल में अटका दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने हर बीस किलोमीटर पर एक काॅलेज होने की घोषणा की है। लेकिन पूरे मेवात में एक भी सरकारी काॅलेज नहीं है और यहां के युवकों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर के जिलों की ओर ताकना पड़ता है। उन्होंने राज्य सरकार पर मेवात में रोजगार उपलब्ध नहीं कराने, पेयजल और स्वच्छता के प्रति भी ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। जिसे लेकर संगठन जनवरी 2017 से जागरुकता अभियान चलाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाने की बात कही। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि राज्य सरकार छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी गंभीर नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार से समय रहते छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रतिनिधि हीरालाल, शौकत अली कुरैशी, मालब जिला प्रभारी इम्तियाज, प्रदेश कार्यकारिणी महासचिव नलहड के समसूद्दीन, महासचिव रोबिन खण्ड, उपाध्यक्ष तारिक, सालाहेड़ी खंड प्रभारी मुजाहिद, खंड उपाध्यक्ष वसीम देडवाल, परवेज, इकबाल मालब, याकूब कुरैशी, नियाजू मेवली, नियामत मेवली, हसन मोहम्मद, मोहन धीगंडा और तिलक सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement