NSUI activists, police baton-niece Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 11:02 PM (IST)
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां
झुंझुनूं आईकॉन महाविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद का कहना है कि झुंझुनूं जिले के किसी भी सरकारी महाविद्यालय में उर्दू विषय नहीं है। इधर अनशनकारी का कहना है कि महाविद्यालय में जब तक प्रथम वर्ष के छात्रों को द्वितीय वर्ष में नियमित प्रवेश नहीं दिया जाएगा, वाणिज्य संकाय को स्नातकोतर में क्रमोन्नत नहीं किया जाएगा, प्राचार्य व उप प्राचार्य नहीं लगाए जाएंगे, उर्दू विषय नहीं खोला जाएगा तथा एनएमटी महाविद्यालय को स्नातकोतर में क्रमोन्नत नहीं किया जाएगा। तब तक यह अनशन जारी रहेगा। इधर, अनशनकारी छात्रों को पुलिस द्वारा जबरदस्ती अस्पताल में एडमिट करवाए जाने पर जिलाध्यक्ष अशोक सैनी व छात्रनेता रोनक नेहरा अनशन पर बैठ गए। प्रदेशाध्यक्ष राकेश मीणा का कहना है कि यदि जल्द ही छात्रों की मांगे पूरी नहीं की गई तो जयपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा तथा साथ ही कहा कि प्रदेश की सरकार गूंगी व बहरी सरकार है। जिसने छात्रों पर लाठियां बरसाकर छात्र हितों का हनन किया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बबली सैनी, मोरारका महाविद्यालय अध्यक्ष विकास जनेवा, एनएमटी महाविद्यालय अध्यक्ष पूजा सैनी, उपाध्यक्ष प्रिया कुमावत, संयुक्त सचिव शकिना, कविता कुमारी, मोनिका कुमारी, छात्रनेता रवि बिसू, सपना कुमारी, जिला महासचिव आनंद ढाका, युवा कांगे्रस जिला सचिव सुरेश खीचड़, शौयब गौरी, दिलशाद चौहान, आदिल राइन, दिनेश औलखा, कमलेश डांडिया, अनिल भडिय़ा, निशा, दिव्या, सालिनी, योगिता, परी, गरिमा, सुनीता, सरिता, इकबाल, आशिक अन्ना, पवन सांखला, प्रदीप जिनागल, जितेंद्र सैनी, रजत धनकड़, नवीन समसपुर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement