Advertisement
अब गुलाब बाग भ्रमण करने वालों को मिलेगी दोहरी खुशी

कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने कहा कि उदयपुर शहर में बेहतर सड़कों के निर्माण के लिए जल्द ही काम शुरू होगा। शहर में यातायात दबाव कम करने तथा ट्राफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। इससे आम जन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से एक दिन पहले नए टेण्डरों तथा निर्माण कार्यों पर रोक से विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये कार्य निर्बाध गति से चलेंगे।
शहर में 56 करोड़ की बनेंगी सड़कें
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि आचार संहिता लगने तथा पूर्ववर्ती सरकार की इच्छा शक्ति की कमी के चलते उदयपुर में विकास कार्य ठप थे। ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं हेाने से काम रूके पड़े थे। अगले दो महीने में शहर में 56 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें बनाई जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए पैसा जारी कर दिया है। सड़कों पर लाइनिंग तथा दिशासूचक का काम भी किया जाएगा।
डबल इंजन सरकार का होगा फायदा
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार होने का पूरा फायदा उदयपुर शहर को मिलेगा। डबल इंजन की सरकार का लाभ एक दिन पहले ही देख्नने को मिला। केन्द्र सरकार ने राज्य में विकास कार्य के लिए 4500 करोड़ रुपए का बजट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


