अजमेर। राजस्थान में भी शिक्षा के स्तर सुधरने लगा है। अगले सत्र से प्राइवेट और मिलिट्री स्कूलों की तरह राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 5 वर्ष की उम्र के बच्चे प्रवेश ले सकेंगे।
यह बात शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की पहल पर अब सरकारी स्कूल में 5 साल तक के बच्चों को प्रवेश मिल सकेगा। अब तक केवल 6 साल तक के बच्चे को ही प्रवेश दिया जाता था। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मिलिट्री में शामिल होने वाले 16 से 17 साल के युवाओं को फायदा मिलेगा। यह अधिनियम केंद्र सरकार ने इस 2010 में लागू किया था। इससे पहले गुजरात व केरल में भी यह प्रक्रिया जारी है।