Advertisement
अब त्योहारों में चीन नहीं, यूपी का 'ओडीओपी' उपहार के रूप में दिया जाता है : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि नोएडा में आयोजित हुआ इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का माध्यम बना था। यह अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला भी उत्तर प्रदेश की क्षमता को प्रदर्शित करने का दूसरा अवसर बनकर हमारे सामने आया है। यह मेला प्रधानमंत्री मोदी के मेकिंग इंडिया और वोकल फॉर लोकर एवं लोकल फॉर ग्लोबल विजन को एक नई ऊंचाई प्रदान करने का अभियान है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जैसे ही प्रदेश के हस्तशिल्पियों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया तो हमारे हस्तशिल्पी वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मेले में 68 देशों के 450 से अधिक खरीदार इसका बड़ा उदाहरण है।
सीएम योगी ने मेला में लगी कालीनों का अवलोकन किया और बटन दबाकर नए कालीन लेबल को लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने दो बुनकर महिलाओं को शाल देकर सम्मानित किया। इसमें माधुरी देवी और महाजबीन शामिल थीं। नवनिर्मित संसद भवन में बिछाई गई हस्तनिर्मित कालीन के निर्माण में माधुरी देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, महाजबीन ने 400 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के द्वारा आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रही हैं।
सीएम योगी ने कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया। उन्होंने ओडीओपी के दो लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किया। यही नहीं ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के अंतर्गत उन्होंने दो लाभार्थियों को दो-दो करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भदोही
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


