Now knowledge of skill training will be available on mobile app-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब मोबाइल एप से भी मिलेगी कौशल प्रशिक्षण की जानकारी

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 7:09 PM (IST)
अब मोबाइल एप से भी मिलेगी कौशल प्रशिक्षण की जानकारी
जयपुर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की सभी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी अब युवा मोबाइल पर ले सकेंगे। निगम ने इसके लिए एक मोबाइल एप लांच किया गया। यह मोबाइल एप सभी एप स्टोर पर उपलब्ध है। आयुक्त, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता कृष्ण कुणाल ने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्रा में नित नए नवाचार किए जा रहे हैं, जिससे युवा कौशल प्रशिक्षण के लिए जागरूक हो सकें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हाल ही लांच की गई मोबाइल एप के माध्यम से युवा अपने कौशल प्रशिक्षण से संबंधी किसी भी समस्या अथवा जानकारी को एप के माध्यम से पूछ सकते हैं, जिसका तुरंत निस्तारण किया जाएगा।
पंजीकरण की सुविधा भी

इसमें युवा ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें युवा, प्रशिक्षणप्रदाताओं, प्रशिक्षणकर्ताओं तथा स्टेकहोल्डरों को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया गया है। इस एप के माध्यम से न केवल युवाओं को निगम द्वारा संचालित सभी कोर्सेज की जानकारी मिलेगी, बल्कि स्किल कैलेंडर के माध्यम से वर्ष भर में हो रहे कौशल प्रशिक्षण के कार्यक्रमों की भी सूचना भी मिल सकेगी।
कुणाल ने बताया कि विभाग का यह सतत प्रयास है कि राज्य में युवाओं में हुनर विकसित कर उन्हें रोजगारपरक बनाया जा सकें तथा उद्योगों की मांग के आधार पर उनमें हुनर विकसित किया जा सके।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement