Note bandi historical step, will curb black money: Yashoda Ben-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी ऐतिहासक कदम, काले धन पर लगेगा अंकुश : यशोदा बेन

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 10:57 PM (IST)
नोटबंदी ऐतिहासक कदम, काले धन पर लगेगा अंकुश : यशोदा बेन
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन ने हाल ही हुई नोटबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार का और प्रधानमंत्री का यह महत्वपूर्ण कदम था। इससे काले धन पर रोक लगेगी। यशोदा बेन बुधवार को यहां धोल की पाटी स्थित ज्ञान मंदिर विद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिये महिलाओं के हितों की रक्षा कर रही है और महिला सशक्तीकरण की दिशा में बहुत सारी योजनाएं बना रही है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने इस अवसर पर छात्रावास भवन का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश भाई गांधी ने की, जबकि मुख्य अतिथि डी.सी. जैन थे। इस अवसर पर समिति की ओर से विद्यालय परिवार में भवन निर्माण में सहयोग करने वाले विभिन्न भामाशाहों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

[@ हर बार ठगा महसूस करते कर्मचारी, अटके हैं 70 हजार से ज्यादा प्रमोशन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement