अर्नव मिश्रा, नई दिल्ली। मोदी सरकार के द्वारा की गयी नोटेबंदी से उत्पन्न
समस्याओं व दैनिक व्यापार प्रभावित होने का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
पार्टी प्रवक्ता दीपक मिश्रा के नेतृत्व में विरोध। समाजवादियों ने उपवास, सत्याग्रह व भीख माँग कर विरोध किया। 19 नवंबर को अभियान की
शुरुआत लखनऊ में हज़रतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई। जहाँ कुछ व्यापारियों ने समाजवादियों का स्वागत किया
वहीं कुछ व्यापारियों ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा की गयी नोटेबंदी से उनका
पूरा व्यापार ख़राब हो चुका है और वह मोदी के नाम पर एक पैसा नहीं देंगे। आक्रोश
में आकर एक व्यापारी ने मोदी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो समाजवादी कार्यकर्ताओं ने
कहा कि हमारी लड़ाई नीतिगत है, व्यक्तिगत नहीं।
क़ाफ़िला फिर GPO पार्क पहुँचा जहाँ एक सभा का आयोजन था, जनता को सम्बोधित
करते हुए पार्टी प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि मोदी जी के इस फ़ैसले से पूरे देश
का जनमानस प्रभावित हुआ है। मोदी जी ने पूरी जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से
हटा दिया है, विध्यार्थी पढ़ाई छोड़ कर लाइन में खड़े है, किसान फ़सल बोने की
जगह लाइन में खड़ा है। सभा के अंत में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के
तानाशाही के ख़िलाफ़ सत्याग्रह की शपथ ली।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए