Notbandi the increase in cashless donations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी ने कैशलेस दान में की बढ़ोतरी

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 6:47 PM (IST)
नोटबंदी ने कैशलेस दान में की बढ़ोतरी
अमृतसर। नोटबंदी के चलते देश में विभिन्न धर्मों के रिति रिवाजों में भी परिवर्तन आने लगा है। पहले जहां नकदी या सामान देकर दान पूण्य किया जाता है। वहीं अब लोग कैशलेस दान करने में भी रुचि लेने लगे हैं। इसका नजारा देखने को मिला प्रसिद्ध सनातन धर्म के मंदिर में। जहां कैशलेस योजना के तहत दान पूण्य लिया जा रहा है और लोग इसमें रुचि भी ले रहे हैं। यहां मंदिर के बाहर मूर्ति के पास पेटीएम का बार कोड लगाया गया है। इसे लेकर मंदिर पुजारी का कहना है कि लोग नई तकनीक से दान दे रहे हैं तो मंदिर प्रशासन ने भी उनकी सुविधा के लिए इसे लागू किया है। जिसका मुख्य कारण है कि आज लोगों के पास नकदी नहीं है और वे नकदी नहीं दे सकते। ऐसे में कैशलेस दान लेना शुरू किया गया है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement