जयपुर। देशभर में नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर बढ़ती भीड़ के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। जयपुर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने राजधानी में बैंकों के बाहर पैसों को लेकर परेषान हो रहे लोगों से मुलाकात की और कहा कि एक हजार और पांच सौ के नोट पर लगाई रोक के बाद स्थिति सुधरने की बजाय दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। केंद्र सरकार की नोटबंदी योजना बिना तैयारी के लाई गई योजना है और इसने समय के साथ दम तोड़ दिया है। नोटबंदी से जहां लोगों के सामने नकदी संकट आ गया है। वहीं रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है और काम धंधे ठप है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बड़े व्यापारियों के ब्याज को माफ किए जाने पर भी सवाल उठाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के अलावा ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज मुद्गल, जिला यूथ महासचिव गुंजन जनियानी, प्रदेष महिला महासचिव अंजुम खान, गोमा सागर, पार्षद उमरदराज, रानी लुबना, मुकेष छापोला, कांग्रेस नेता एडवोकेट मुष्तफा, षहीद तिरंगा, माया देवी बैरवा, वार्ड अध्यक्ष वेदप्रकाष सिंह, प्रदेष यूथ सचिव नेमी गुर्जर और रफीक खान सहित दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बमयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर