Not going to take the job, the job became a state that the President of India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नौकरी लेने वाला नहीं,नौकरी देने वाला देश बने भारत-राष्ट्रपति

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 9:22 PM (IST)
नौकरी लेने वाला नहीं,नौकरी देने वाला देश बने भारत-राष्ट्रपति
मोहाली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि मौजूदा समय हर क्षेत्र में मुकाबलेबाजी का दौर है। ऐसे में देश को नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला देश बनना चाहिए। यह हमारे के लिए एक चुनौती है। वह रविवार को इंडियन स्कूल आॅफ बिजनेस आईएसबी मोहाली के 15वें स्थापना दिवस पर संस्थान के छात्रो को संबंधित कर रहे थे। अपने संबोधन में मुखर्जी ने कहा कि हमारे देश की युवा पीढ़ी को खुद को उस स्तर पर ले जाना चाहिए जहां ऐसे हालात बने। छात्रोे से संंवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब,चंडीगढ़ की बात होती है तो उनके जहन में सबसे पहले डाक्टर हरगोबिंद खुराना का नाम आता है। वह ऐसे शख्स थे जो पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ग्रेजुएट थे और उन्होंने 1931 के समय में नोबल पुरस्ताकर प्राप्त किया था। इसके अलावा डाक्टर अमृत्य सेन, डाक्टर कृष्णा स्वामी भी ऐसे भारतीय नाम है जो इस मुकाम तक पहुंचे। उसके बाद यह हालात है कि करीब 85 वर्ष बीतने के बाद एक भी भारतीय ऐसा नहीं हुआ जो नोबल पुरस्कार ले सका हो। रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement