Not best practice, focus should be on next practice: Padma Vibhushan RA Mashelkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेस्ट प्रैक्टिस नहीं, नेक्स्ट प्रैक्टिस पर हो फोकस : पद्म विभूषण आरए मशेलकर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 8:08 PM (IST)
बेस्ट प्रैक्टिस नहीं, नेक्स्ट प्रैक्टिस पर हो फोकस : पद्म विभूषण आरए मशेलकर
- पद्म विभूषण अवाॅर्डी डाॅ आरए मशेलकर जेकेएलयू लाॅरिएट अवाॅर्ड से सम्मानित - इस अवसर पर देशभर से लोग हुए उपस्थित, मशेलकर ने दिया युवाओं को प्रेरक उद्बोधन जयपुर। आपका भाग्य आपके हाथ में है। बेस्ट प्रैक्टिस के बजाए नेक्स्ट प्रैक्टिस पर फोकस हो तो परिणाम ज्यादा इनोवेटिव होंगे। कुछ ऐसे ही प्रेरक उद्बोधन के साथ पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित विश्व के ख्यातनाम वैज्ञानिक डाॅ. आरए मशेलकर शुक्रवार को जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में देशभर से आए स्टूडेंट्स, प्रोफेसर्स, वैज्ञानिक एवम बिजनेस पर्सन्स से रूबरू हुए। उन्हे यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिष्ठित जेकेएलयू लाॅरिएट अवाॅर्ड से नवाजा गया। जेके समूह के संस्थापक हरि शंकर सिंघानियां की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर योगदान के लिए ख्यातनाम हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जेकेएलयू लाॅरिएट अवाॅर्ड का यह आठवां एडिशन था, इस अवाॅर्ड से पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. प्रणव मुखर्जी समेत अन्य नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर एचपी सिंघानिया, जेकेएलयू के वाइस चांसलर प्रो. धीरज सांघी, प्रो वीसी आशीष गुप्ता ने यह पुरस्कार प्रदान किया। मशेलकर ने संबोधित करते हुए कहा कि बेस्ट प्रैक्टिस मे हम किसी को फॉलो करते है, जबकि नेक्स्ट प्रैक्टिस मे हम खुद मार्ग तय करते है, जो स्थाई सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
इनोवेशन- जीवन जीने का तरीका
“क्रिएटिंग द एक्सपोनेंशियल आंत्रपे्रन्योर्स“ विषय पर संबोधित करते हुए मशेलकर ने कहा कि इनोवेशन जीवन जीने का एक तरीका है। आर्डिनरी व्यक्ति को एक्स्ट्रा आर्डिनरी मे बदलने की कला सीखने की जरूरत बताई। हाई टेक्नोलॉजी को निचले तबके तक पहुंचाने की क्षमता विकसित करने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए पेटेंट की जागरूकता लाए जाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए हल्दी एवं बासमती के पैटर्न के उदाहरण भी दिए। भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के साथ उन्होंने बिताए गए अपने कई अनुभवों को भी साझा किया।
नवाचारों में अग्रणी
डाॅ. आरए मशेलकर का अपने वैज्ञानिक प्रयोगो के लिए पूरी दुनिया में एक विशिष्ट स्थान है। वे ऑक्सफोर्ड समेत कई विश्वप्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक पद पर रहते हुए मशेलकर के नेतृत्व में, सीएसआईआर ने हल्दी के घाव भरने वाले गुणों पर अमेरिकी पेटेंट के निरसन की लडाई सफलतापूर्वक लडी। उन्होंने यह दावा किया कि यह भारत का पारंपरिक ज्ञान था और इसलिए यह उपन्यास नहीं था
इन मूल्यों पर मिलता है अवाॅर्ड
जेकेएलयू लॉरेट अवार्ड विशिष्ट बौद्धिक, नैतिक और आध्यात्मिक क्षमता के व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। जिनका समाज के प्रति योगदान जेके समूह के मूल्यों को दर्शाता है, जिससे युवाओं को जीवन के अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए ऐसे रोल मॉडल से प्रेरणा मिल सके। जेकेएलयू लाॅरिएट अवाॅर्ड से अब तक पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह, डाॅ. के कस्तुरीरंजन, लाॅर्ड मेघनंद देसाई, कैलाश सत्यार्थी, प्रो रामचरण और अरूंधती भट्टाचार्य सरीखी हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement