Non teaching posts will be filled in NIT after 8 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

8 साल बाद एनआईटी में नॉन टीचिंग के पदों को भरा जाएगा

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अगस्त 2023 4:27 PM (IST)
8 साल बाद एनआईटी में नॉन टीचिंग के पदों को भरा जाएगा
- 84 पद भरे जाएंगे, 4 साल के बाद 129 फैकल्टी सदस्यों को भी भरने की प्रक्रिया हुई तेज हमीरपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आखिर 8 साल के बाद नॉन टीचिंग के पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। सीधा भर्ती प्रक्रिया के तहत यहां 84 अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। इसके लिए कोई भी ओपन तौर पर आवेदन कर सकेगा। इस मंजूरी को महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि एनआईटी में इन पदों के खाली होने के कारण काम भी काफी प्रभावित हो रहा था। यही नहीं 129 फैकल्टी सदस्यों के पदों को भी भरने की प्रक्रिया जारी है। यह पद भी करीब 4 साल के बाद भरे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि काफी साल पहले यहां नॉन टीचिंग और दूसरे पदों को भरने की प्रक्रिया तो शुरू होने लगी थी लेकिन उन पर काफी सवाल उठे थे और वह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इस भर्ती अभियान को एनआईटी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हाई-प्रोफाइल संकाय सदस्य अपने शोध, प्रकाशन, पेटेंट से स्टूडेंट्स को भी काफी सीखने का मौका मिल सकता है और संस्थान की रैंकिंग के लिए भी बेहतर माना जाता है। 2019 के बाद फैकेल्टी की भर्ती नहीं हुई थी जबकि नॉन टीचिंग की भर्ती प्रक्रिया 2015-16 के बाद से रुकी हुई थी। संस्थान की रजिस्ट्रार, डॉ अर्चना नानोटी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया से पदों को भरा जाएगा। वर्षों तक कोई भर्ती नहीं होने के बाद संकाय और गैर-संकाय दोनों पदों के लिए भर्ती अभियान से सुचारू कामकाज हो सकेगा।
कौन-कौन पद भरे जाएंगे
सीधा भर्ती योजना के तहत इंटरनल फैकल्टी से लेकर बाहरी लोग भी आवेदन कर सकेंगे। इस अभियान के तहत पहले दौर में 129 फैकल्टी सदस्यों सहायक प्रोफेसर ग्रेड 1, सहायक प्रोफेसर ग्रेड 2 और सह – प्राध्यापक की भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसमें 51 बाहरी उम्मीदवारों में 19 पोस्ट डॉक्टरल फेलो और भर्ती अभियान से 15 प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाएं मिली हैं। नॉन टीचिंग जिसमें असिस्टेंट ऑफिशियल स्टाफ एकेडमिक सुपरीटेंडेंट और अन्य पदों राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के माध्यम से होगी जिसमें 84 पदों को भरा जाएगा।
कोट संकाय सदस्यों के साथ-साथ गैर-संकाय पदों की भर्ती राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए के माध्यम से करने की प्रक्रिया है। एनटीए के द्वार लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल मिलाकर 84 पद भरे जाएंगे।
129 फैकल्टी मेंबर्स के भी पद भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement