No work will be left in the development of the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी - मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 फ़रवरी 2019 6:29 PM (IST)
राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी - मुख्यमंत्री
जालोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की जनता की आशाओं के अनुरूप विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि आमजन के सभी वर्गों के चेहरे पर खुशियाँ लाई जाएं। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में काम करते हुए प्रदेश में पहली बार सहकारी बैंकों से जुड़े सभी पात्र सीमान्त एवं लघु किसानों तथा अन्य किसानों के बकाया अल्पकालीन फसली ऋण माफ करने का ऎतिहासिक कार्य प्रारभ्भ किया गया है। गहलोत शुक्रवार को जालोर जिले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऋण माफी से प्रदेश के कृषकों को आर्थिक राहत और सम्बल मिलेगा।
सुन्धा माता से प्रदेश की खुशहाली का कामना की

मुख्यमंत्री ने जिले में स्थित सुन्धा माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पुजारी दिनेश श्रीमाली ने विधि-विधान से उन्हें पूजा-अर्चना करवाई और तत्पश्चात् मुख्यमंंत्री ने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।
गहलोत का नून हवाई पट्टी और सुन्धा माता हेलीपेड पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सुन्धा माता ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement