No Two Drugs, the same voice made of youth running in the marathon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैराथन में दौड़ रहे युवकों की बनी एक ही आवाज ‘नो टू ड्रग्स’

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 10:05 PM (IST)
मैराथन में दौड़ रहे युवकों की बनी एक ही आवाज ‘नो टू ड्रग्स’
कैथल। कैथल के इतिहास में पहली बार 2 हजार धावक एक साथ दौड़े । कैथल में डा. मान वैलनैस क्लीनिक द्वारा कै थल पुलिस, जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कैथल मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन की शुरुआत कैथल जिला उपायुक्त संजय जून एवं पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर की। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं को ‘नो टू ड्रग्स’ के लिए प्रोत्साहित करना था। मैराथन में पुुरुषों में अंडर-30 से कम एवं अधिक तथा महिलाओं में सभी उम्र की धावकों ने भाग लिया। मैराथन में आए हुए युवाओं को बोलते हुए जिला उपायुक्त संजय जून ने बताया कि इस तरह की मैराथन जहां शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति का संचार करती है, वहीं शरीर भी अनेक बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है। उन्होंने कहा कि सुबह दौड़ लगाने से दिन भर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि कैथल में यह मैराथन करवाने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और युवा बढ़ते नशे से दूर हटकर शरीर का ध्यान रखने में ध्यान कारगर करेंगे। पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने भी कैथल मैराथन में भाग लेने वाले युवाओं को बधाई दी और कहा कि कैथल प्रशासन के सहयोग से यह मैराथन करवाई गई है। इसका फायदा युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह नशा समाज को बर्बाद कर रहा है, इस मैराथन को करवाने से वह भी नशे से दूर होने में सफल होंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन ऐसी मैराथन को करवाने में अपना योगदान देता रहेगा।
इस मैराथन के आयोजक डा. आर.पी. मान ने बताया कि मैराथन करवाने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती लत से जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि नशा से बचने का सिर्फ यही उपाय है काउंसलिंग एवं विल पॉवर। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति अंर्तरमन से नशा को त्याग करना नहीं चाहेगा, तब तक नशा नहीं छूटता। ऐसे में नशा को रोकने के लिए कैथल मैराथन अभियान की शुरुआत की गई है।
ऐसे चली मैराथन :
मैराथन में भाग ले रहे युवाओं को सुबह ‘नो टू ड्रग्स’ की टी-शर्ट पहनाई गई। सबसे पहले सुबह स्टेज पर वैलकम शो किया गया। इसमें करण डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने डांस प्रस्तुति दी। फिर यह मैराथन शुरू की गई, जो करनाल रोड, कुरुक्षेत्र बाईपास, पिहोवा चौक से होते हुए वापिस 8 कि .मी. का चक्कर लगाकर मान अस्पताल में आकर संपन्न हुई। डा. आर.पी. मान ने बताया कि मैराथन को लेकर विभिन्न तरह के प्रबंध किए गए थे। 8 कि.मी. के राउंड में 6 कोच लगाए गए थे। मैराथन में 3 बाइक साथ चल रही थी। मैराथन के दौरान सिग्रस अस्पताल द्वारा एक एम्बूलैंस भी साथ- साथ थी। हर एक कि.मी. पर मैराथन में भाग लेने वाले युवाओं के लिए रिफ्रैशमैंट रखी गई थी, जिसके लिए 9 बूथ बनाए गए थे। उनके अस्पताल के स्टाफ के अलावा 60 लोगों की अलग से टीम बनाई गई। इसके अलावा करण डांस अकादमी, डा. अमित सूद, सतपाल चौधरी, सिग्नस अस्पताल, कैथल बीएस हार्ट केयर सैंटर कुरुक्षेत्र ने भी अपना सहयोग दिया ।
ये रहा मैराथन का परिणाम :
मैराथन में अंडर-13 में राम चीका प्रथम, चहल सिंह द्वितीय, विनोद तृतीय, अंडर-14 में सोनिया प्रथम, सीमा द्वितीय, मनीषा तृतीय, अंडर-30 में सुरेन्द्र मलिक प्रथम, बलकार कैथल द्वितीय एवं श्यामलाल तृतीय रहा। स्पोर्ट्स विभाग द्वारा यह परिणाम निकाले गए। इन सभी को जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ट्राफी एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मनीराम रिटायर्ड डीएसओ, जसवंत कबड्डी कोच, राजेश हैंडबाल कोच, चेतन जूडो कोच एवं अन्य गण्यमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर ढुल फौजी, भाजपा नेत्री शैली मुंझाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराज नौच, संदीप छौत, डा. राजेश गर्ग, डा. राजेश गोयल, डीएसपी तरुण सैनी सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद थे ।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement