Advertisement
अधिकारियों पर दबाव नहीं बनाए कार्यकर्ता: भाजपा

ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाय, अगर पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में भी परहेज न करे। सभी कार्यकर्ता जनमानस की सेवा में जुटें एवं जनभावनाओं के अनुकूल ही अपना आचरण समाज में बनाये रखें। अति उत्साह में कहीं भी कानून का उल्लघन न करें। जनमानस जानता है कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित है। हमे अपनी पहचान कायम रखनी चाहिये। इस दौरान सुरेश अवस्थी, विजय सिंह सेंगर, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, पूनम कपूर, रमेश चन्द्र कुरील, दीपक सिंंह आदि मौजूद रहें।
चिन्हित करें गाड़ियों के झण्डे
सरकार बदलते ही शहर में अचानक गाड़ियों में भगवा झण्डे बढ़ने को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है। कहा कि सभी सेक्टर अध्यक्ष अपने वार्डो में ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो सरकार बदलते ही अपनी गाड़ी का झण्डा बदल लेते है एवं अवैध कारोबार करते रहते हैं। पार्टी की छवि को खराब करने का काम करने वालों को चिन्हित कर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाये।
हुआ मिष्ठान वितरण
उत्तर प्रदेश में भारी जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी विधायक अरूण पाठक व सुरेश अवस्थी के तत्वावधान में कौशलपुरी मंडल में मिष्ठान वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ व सबका विकास नीति पर बराबर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है।
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


