गोरखपुर।पिपराईच क्षेत्र के महुअवा निवासी शिवशरण की बेटी संजना की शादी 27नवंबर को है ।संजना अपनी बहन निर्मला के साथ बुधवार को शादी का कार्ड , सबूत के तौर पर और आधार कार्ड लेकर स्टेट बैंक ताजपिपरा पिपराईच पहुंची। बैंक कर्मियों से पैसे निकालने का गुहार लगा रही थी कि साहब मेरी शादी है ।चार दिन से दौड़ रही हूं पैसे नहीं मिल रहे है। मेरी शादी के लिए आप के बैक में पेट काट कर रूपये जमा किये है। उसे दे दो नही तो मेरी शादी रूक जायेगी । चिन्ता में पिता जी की हालत बिगड़ गयी है। लेकिन बैंक वालों ने पैसे देने से मना कर दिया। संजना रोती बिलखती घर चली गयी। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रो में बैंक वाले आरबीआई की निर्देश भी नहीं मान रहे हैं। कहीं पर किसी को 2 हजार तो कही 5 हजार ही काउंटर से दे रहे हैं। ऐसे में जिन घरों में शादी है वहां रूपये को लेकर काफी समस्या हो रही है।पीड़िता के रोने पर भी शाखा प्रवन्धक विद्या प्रसाद को जरा भी तरस नहीं आया और हाथ खड़ा कर दिया । कहा जब पैसा आयेगा तभी हम कोई सहयोग कर पायेगें । कई जगह बैंक में पैसे नहीं है। जहां है वहां कम पैसे दिए जा रहे हैं। अधिकांश एटीएम में पैसे नहीं है। लोगों का हाल बुरा है फिर भी मोदी की जय जयकार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारीयह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग