no fire cess on 15 meters high affordable the buildings -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15 मीटर ऊंची अफोर्डेबल बिल्डिंगों पर भी अब फायर सेस नहीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 09:20 AM (IST)
15 मीटर ऊंची अफोर्डेबल बिल्डिंगों पर भी अब फायर सेस नहीं
जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत प्रदेश में कहीं भी अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर अब फायर सेस नहीं लगेगा। यूडीएच ने बुधवार को आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार कितनी भी ऊंचाई होने पर ऐसे प्रोजेक्ट्स में फायर सेस नहीं लगेगा। अब तक जेडीए और निकायों द्वारा 15 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई के प्रोजेक्ट्स पर हाइट के आधार पर फायर सेस की गणना की जा रही थी। सीएम जन आवास की 2014 में बनी पॉलिसी के अनुसार अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में फायर सेस नहीं लगेगा, लेकिन यूडीएच की तरफ से सीएम द्वारा जन आवास योजना लागू किए करीब दो साल बीतने के बावजूद आदेश जारी नहीं करने से निकायों में विवाद उत्पन्न हो रहे थे। गत दिनों एक प्रोजेक्ट के लिए फायर सेस का नोटिस जारी होने पर बिल्डर ने पॉलिसी में दिखाया कि फायर सेस नहीं लगाने के प्रावधान किए थे। ऐसे में सेस कैसे लिया जा सकता है। इस पर जेडीए ने यूडीएच से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद सक्षम अनुमति पर बुधवार को आदेश जारी किए गए कि अब 15 मीटर से ऊंचाई वाले भी किसी प्रोजेक्ट्स पर फायर सेस नहीं लगेगा। गौरतलब है कि अफोर्डेबल हाउसेस में ईडब्लूएस-एलआईजी आकार के फ्लैट्स बनाए जाते हैं।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement