Advertisement
बादल को सजा दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी - कैप्टन अमरिन्दर सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष जांच टीम (एस.आई.टी) की रिपोर्ट अदालत में जायेगी और सारी सच्चाई सामने आ जायेगी । उन्होंने कहा कि सी.बी.आई से जांच वापिस लेने और यह पंजाब पुलिस की एस.आई.टी के हवाले करने का फ़ैसला राज्य विधानसभा ने लिया है जिसने महसूस किया है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार है और इसके द्वारा केंद्रीय एजेंसी को प्रभावित किया जा सकता है क्योंकि भाजपा शिरोमणी अकाली दल की सहयोगी है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि बहबल कलाँ और कोटकपूरा की गोलीबारी की घटनाएँ और बेअदबी के मामलों की जांच के लिए रणजीत सिंह कमिशन स्थापित किया गया था जिसने आगे और जांच का सुझाव दिया है जिसके लिए एस.आई.टी स्थापित की जा रही है । उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह कमिशन तथ्यों की जांच करने वाला पैनल था और इसने बे-गुनाह लोगों पर जान-बूझकर और मूर्खतापूर्ण ढंग से गोलीबारी को अंजाम देने वाली घटनाओं की तह तक जाकर जांच करने का अपना कार्य किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



