No clue found missing from home on May 5 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5 मई की रात घर से गायब हुए युवक का नहीं लगा सुराग

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2017 12:17 PM (IST)
5 मई की रात घर से गायब हुए युवक का नहीं लगा सुराग
धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के तसीमों कस्बे के ढाय मोहल्ले से एक 30 वर्षीय युवक का 5 मई की रात को अचानक घर से ग़ायब होने का मामला आया है। युवक का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के भाई पिंटू ने बताया कि उसका भाई लम्बे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। 5 मई की रात को अचानक घर से गायब हो गया। सुबह परिजनों ने इधर उधर गांव में तलाश किया, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने आस पास के शहर गांवों के साथ रिश्तेदारियों में भी खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। परिजनों ने सैपऊ थाने में युवक की गुमशुदी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement