no change of name for shimla,asserts CM veerbhadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिमला का नाम नहीं बदला जाएगा:वीरभद्र

khaskhabar.com:
शिमला का नाम नहीं बदला जाएगा:वीरभद्र
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि शिमला शहर का नाम बदलने की सरकार की कोई योजना नहीं है। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा,शिमला तथा ब्रिटिश हुकूमत के नाम वाले जगहों का नाम नहीं बदला जाएगा। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से नाम बदलने की मांग आई है। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा गुडगांव का नाम बदलकर गुरूग्राम करने के फैसले के बाद विहिप की हिमाचल इकाई ने मुख्यमंत्री से शिमला का नाम शेमालय करने का अनुरोध किया है। दावा किया गया है कि शेमालय ही इसका पुराना नाम है। विहिप पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,कल वे यह भी कह सकते हैं कि वीरभद्र को अपना नाम बदल लेना चाहिए।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement