no business in Bamashah mandi in kota, farmer protested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भामाशाह मंडी में नहीं हुआ कारोबार, किसानों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 5:58 PM (IST)
भामाशाह मंडी में नहीं हुआ कारोबार, किसानों ने किया प्रदर्शन
कोटा। नोटबंदी के चलते कोटा की भामाशाह मंडी में हम्मालों ने काम करना बन्द कर दिया है। वहीं दूरदराज से आए किसानों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने शनिवार को मंडी गेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर दिया। वहीं किसानों के धरना देने से भामाशाह मंडी में करीब आधा किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। किसानों का कहना है कि वो अपनी फसल के साथ तीन दिनों से कोटा में हंै। भामाशाह मंडी प्रशासन ने गेट को बन्द कर दिया है। जिन गाडिय़ों में अनाज लाया गया है वो किराया मांग रहे हैं। ऐसे में न तो किसानों के पास किराया देने के रुपए हैं और न ही खाना खाने के। वहीं भामाशाह मंडी के बाहर लगे ढाबे वालों ने भी खाने के दाम दोगुना कर दिए हैं। ऐसे में भामाशाह मंडी की पूरी व्यवस्था ही बिगड़ गई है। जब किसान भामाशाह मंडी में मौजूद अधिकारियों से बातचीत करने के लिए जाते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement