Nitish Kumar declares assets, son richer than him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीतीश अपने,लालू के बेटों से भी गरीब

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 4:50 PM (IST)
नीतीश अपने,लालू के बेटों से भी गरीब
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत और राजद प्रमुख लालू यादव के दोनों बेटों से गरीब हैं। एक जनवरी को मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति की घोषणा की है, जिससे यह खुलासा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री के पास कुल 56 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें दिल्ली में 1000 वर्गफुट में बना एक फ्लैट है, जिसकी वर्तमान कीमत 40 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त वह 10 गायों और पांच बछड़ों के भी मालिक हैं। दूसरी तरफ उनके एकमात्र बेटे निशांत के पास एक करोड़ 11 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। मुख्यमंत्री के तीन बैंक खातों में लगभग 78 हजार रुपये जमा हैं और वह दो कार- एक इको स्पोर्ट्स और एक हुंडई की आई-10 के मालिक हैं। मुख्यमंत्री के नाम पर न तो कहीं खेतिहर जमीन है और न ही पटना में उनके नाम पर कोई आवासीय भूखंड है। उधर, राजद प्रमुख के बेटे व राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप से गरीब हैं।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement