कालेसर.जंगल कौड़िया बाईपास के निर्माण की प्रस्तावित राशि 535 करोड़ रुपया निर्धारित की गयी है। कालेसर से जंगल कौड़िया बाईपास के बीच की प्रस्तावित दूरी लगभग 17ण्66 किलोमीटर है। इस दूरी में जनपद के कुल 23 गाँवों की जमीन आएगी। जिनके अधिग्रहण की समस्त क़ानूनी औपचारिकताएं लगभग पूर्ण होने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा इनमें से 7 गाँवो की भूमि के अधिग्रहण हेतु एन एच आई ए को प्रस्ताव दिया जा चूका है और उसकी सर्किल रेट अनुसार तयशुदा मूल्य राशि भी मिलने वाली है। शेष गांवों की भूमि पर अधिग्रहण हेतु त्वरित कार्यवाही चालू है। इस बाईपास का निर्माण कार्य गुजरात के अहमदाबाद स्थित कंपनी मोंटी कार्लो कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है।