Nirmala Sitharaman: Not a single paisa scam in Rafale deal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राफेल सौदा : सीतारमण ने कांग्रेस के आरोपों को बताया बताया निराधार

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 जून 2018 5:29 PM (IST)
राफेल सौदा : सीतारमण ने कांग्रेस के आरोपों को बताया बताया निराधार
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राफेल सौदे में सरकारी खजाने को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने के कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि फ्रांस से लड़ाकू विमान खरीदने में कोई भी ‘गलत काम’ या ‘घपला’ नहीं हुआ है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि फर्जी तुलना की जा रही है और सौदे से संबंधित हमले राजनीति से प्रेरित हैं। सीतारमण ने कहा, ‘‘मेरा पूर्ण आश्वासन है कि सौदे में कोई भी गलत काम नहीं हुआ है। मैं मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आश्वस्त करती हूं कि, हां राफेल में कोई भी घपला नहीं हुआ है। हम इस पर काफी स्पष्ट हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार यह बताने में काफी समय खर्च कर रही है कि कैसे यह निर्णय लिया गया था और यह एक अंतर-सरकारी समझौता था।’’ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार सौदा में अत्यधिक समय लगाने के बाद भी लड़ाकू विमान नहीं खरीद पाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement