khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 07:19 AM (IST)
जयपुर। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किए जाने वाला करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा, शहर में रीति रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया । इसके चलते बुधवार को दिनभर बाजार में विशेष चहल-पहल व रौनक देखी गई। रात के अंधेरे में जैसे ही चांद निकला तो महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर उसे और अपने पति को निहारा। व्रत को लेकर महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुटी रहीं, जिन महिलाओं ने पहला करवा चौथ व्रत रखाए उन्होंने अपने पिया को रिझाने के लिए शाम होते ही सजना-संवरना शुरू कर दिया और उस घड़ी का बड़ी बेसब्री से इंतजार करने लगीं, जब चांद और पिया के दीदार एक साथ होंगे। वहीं कुछ महिलाओं ने अपने पति के बाहर रहने के कारण उनकी फोटो रखकर तथा फोन पर बातें करके ही अपने व्रत को पूर्ण किया। कुछ स्थानों पर आधुनिक तकनिकी के माध्यम से वीडियो कॉलिंग व अन्य माध्यम से दूर होने के बावजूद पति को निहारा।
यहां सुहाग उजड़ने के भय से नहीं करती महिलाएं करवा चौथ का व्रतक्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार