NIA attached house in Srinagar, Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NIA ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में घर किया कुर्क

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जनवरी 2024 12:34 PM (IST)
NIA ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में घर किया कुर्क
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को श्रीनगर में हथियार बरामदगी मामले में एक घर कुर्क कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए ने शनिवार को श्रीनगर के चनापोरा इलाके की खान कॉलोनी में मुश्ताक अहमद के घर को कुर्क कर लिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछले साल मई में चनापोरा इलाके में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, इनके कब्जे से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और एक साइलेंसर बरामद किया गया था।
बाद में उस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement