Advertisement
आक्रोश में गांव बारीं में रोका एनएच का काम

मजबूरन निर्माण कंपनी को मौके पर अपनी सर्वे टीम, राजस्व रिकार्ड और राजस्व कानूनगो को बुलाना पड़ा। नए निशान लगने के बाद भी लोग संतुष्ट नजर नहीं आए। वीरवार को यह घटनाक्रम करीब चार घंटे तक टौणी देवी तहसील के बारीं गांव में चलता रहा। जुध्या देवी पत्नी स्वर्गीय चतर सिंह, गांव बारीं, डाकघर बारीं, तहसील बमसन, जिला हमीरपुर ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी ने खसरा नंबर 541 में बेवजह खुदाई कर दी है। यहां करीब उनकी करीब दो मरले जमीन बर्बाद कर दी है ।
इस जमीन को न तो एनएच निर्माण के लिए अधिगृहित किया गया था और न ही इसका कोई मुआवजा मिला है। उन्होंने बताया कि यह सारा काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है। ग्रामीणों सहित जुध्या देवी ने मांग की कि जिस जमीन में खुदाई की जा रही है उसे तुरंत रोका जाए । नुकसान का मुआवजा बनाकर ।
मौके पर मौजूद पूर्व पंचायत प्रधान देश राज चौहान, हंस राज, हरबंस सिंह, रीना, जुध्या इत्यादि ने कहा कि एनएच निर्माण कंपनी मनमर्जी से कार्य कर रही है। अब कंपनी का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा क्योंकि सब्र का बांध टूटने लगा है।
कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने कहा कि सर्वे टीम को बुलाकर नए निशान लगाए गए हैं। राजस्व रिकार्ड को भी फिर से परखा गया है। लोगों को संतुष्ट कर कार्य शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


