नई दिल्ली। युवाओं के लिए अच्छी खबर। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त से बीजेपी रोजगार का वादा
करती आई है। सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष आरोप लगता रहा है कि मोदी
सरकार रोजगर पैदा करने में नाकाम रही है। आकंडे भी इसकी तस्दीक करते दिखते
हैं। 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद से तो असंगठित क्षेत्रों में भी रोजगार
बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऎसे में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगले साल तक
केंद्र सरकार में करीब 2.83 लाख नौकरियां सृजित होने का अनुमान है।
वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा पिछले हफ्ते पेश 2017-18 के आम बजट में यह
अनुमान जताया गया है। बजट दस्तावेज के अनुसार 2018 में केंद्र सरकार के
कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है जो 2016 की 32.84 लाख
संख्या के मुकाबले 2.83 लाख अधिक है।
गृह मंत्रालय 2018 में अपने कर्मचारियों की संख्या 6,076 बढाकर 24,778
करेगा। अगले साल तक पुलिस के विभिन्न विभागों में करीब 1.06 लाख भर्तियां
की जाएंगी। साल 2016 के आंकडों के अनुसार केंद्र सरकार के तहत विभिन्न
पुलिस विभागों में कुल कर्मचारी 10,07,366 है।