दस्तावेज के अनुसार विदेश मंत्रालय भी अपने कार्यबल में 2109 लोगों की
बढोतरी कर सकता है। वर्ष 2016 के आंकडों के मुताबिक यह संख्या अभी 9,294
है। इसी प्रकार केंद्र सरकार के नए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में
भी 2,027 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। 2016 में यह संख्या मात्र 53
थी।
दस्तावेज के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय, डाक विभाग, अल्पसंख्यक मामलों के
मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के कई विभागों में नौकरियों का सृजन होगा।